कार्यकर्ता सम्मेलन में सिहोरा जिला का प्रस्ताव पास करे भाजपा
लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की भाजपा से अपील
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के आज शनिवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित सांसद,सिहोरा विधायक और संगठन के पदाधिकारी मिलकर सिहोरा जिला की मांग का प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री तक सिहोरा के जन जन की आवाज को पहुंचाए । यह आह्वान लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आज कृषि उपज मंडी प्रांगण में होने वाले विधानसभा स्तरीय सम्मेलन से की ।
*पिछड़ गया सिहोरा-* लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जबलपुर सांसद राकेश सिंह, विधायक नंदनी मरावी और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं अपील की कि वर्ष 2001 से 2003 के मध्य सिहोरा जिला की संपूर्ण विभागीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कोई भी पार्टी कोई भी सरकार इस बात को झुठला नहीं सकती । भारतीय जनता पार्टी को भी इस बात को स्वीकार करना चाहिए और माननीय मुख्यमंत्री तक यह बात पहुँचाना चाहिए । मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अनेक नए जिलों की घोषणा की पर जिला का हक रखने वाले सिहोरा क्षेत्र की अनदेखी की ।
*दो वर्ष से जारी आंदोलन-* विदित हो कि सिहोरा को जिला बनाने मि मांग को सरकार के समक्ष रखने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से साप्ताहिक धरना चल रहा है जो अब अनिश्चितकालीन धरने में बदल चुका है ।
समिति के अनिल जैन, कृष्णकुमार क़ुररिया, विकास दुबे, नागेन्द्र क़ुररिया, सुशील जैन, मानस तिवारी, अमित बक्शी, रामजी शुक्ला, अनिल विश्वकर्मा, पन्नालाल यादव,सुखदेव कौरव, मोहन सोंधिया आदि ने भाजपा को दिए लगातार 20 वर्षो के समर्पण की दुहाई देते हुए अपील की है ।



