मध्य प्रदेश
नव विवाहित की मौत, पुलिल ने मर्ग कायम कर लिया विवेचना में

सिलवानी। सिलवानी तहसील की पुलिस चौकी जैथारी अंतर्गत ग्राम मरहेठी में एक नव विवाहित की मौत का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र राठौर की पत्नि दुर्गाबाई राठौर उम्र 20 साल बुधवार की रात्रि में
भोजन के बाद सो गई । अचानक रात्रि 3 से 4 बजे के बीच पेट में तेज दर्द होने पर उसका पति जितेंद्र राठौर सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लेकर आ गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया एवं मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



