मध्य प्रदेश

समदई में सरपंच पद के लिए चुनाव बुधवार को, एडीएम सहित पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के विकासखंड तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत समदई में सरपंच पद हेतु 11 सितंबर 2024 को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक ईवीएम मशीन से चुनाव संपन्न होगा. जिस कारण समदई समस्त क्षेत्र में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश भी किया गया है। समदई में होने वाले चुनावों को लेकर चार मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पार्टियां चुनाव कराने के लिए पहुंच चुकी है. समदई सरपंच पद के लिए 6 अभ्यर्थी चुनाव में खड़े हैं।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में चुनाव अधिकारी और भी पुलिस बल मतदान केंद्र में तैनात हो गया है. जो बुधवार सुबह शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएगा. इसी को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने एडीएम मीना मसराम, तेंदूखेड़ा एसडीएम अभिनाश रावत, जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा सीईओ मनीष बागरी, तहसीलदार सोनम पांडे, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी, थाना प्रभारी अभिषेक पटेल के अलावा और भी पुलिस बल ने पहुंचकर निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button