कुचबाड़ा गोली कांड में आठ लोगो पर हुआ मामला दर्ज
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मंगलवार 13 जून को बरेली से 20 किलोमीटर दूर आचार्य रजनीश ओशो की जन्मस्थली ग्राम कुचवाड़ा में एक साथ 2 हत्याये हो गयी । जब एक ही समाज के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर तनातनी हो गई और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और तीन लोग घायल हुए। वहीं पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर कारतूस आदि बरामद किए और 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष की और से 8 लोगो के नाम बताए गए है। जिन पर इन धारा 302, 307, 353, 332, 294, 147, 148 भादबि के 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी राममूर्ति रघुवंशी पिता भगवान सिंह रघुवंशी, केशव रघुवंशी पिता राममूर्ति रघुवंशी, दीपक रघुवंशी पिता राममूर्ति रघुवंशी, विष्णु रघुवंशी पिता नेतराम रघुवंशी, राहुल रघुवंशी पिता नेतराम रघुवंशी, नेतराम रघुवंशी पिता मंगल सिंह रघुवंशी, विजय सिंह रघुवंशी पिता खुमान सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र रघुवंशी पिता विजय सिंह रघुवंशी पर मामला दर्ज हुआ है।
वही दूसरी ओर बुधवार की सुबह दोनों मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आक्रोशित होकर अपराधियों पर कड़ी सजा के लिए प्रशासन से गुहार लगाई एवं रोड पर बैठकर चक्काजाम भी किया। परिजनों की मांग थी कि जिस जगह पर अतिक्रमण है उसे मुक्त किया जाए एवं अपराधियो के घर पर बुलडोजर चलाया जाए।
परंतु रायसेन एडिशनल एसपी अमृत मीणा के आश्वासन के बाद चक्काजाम हटाया गया ।
उदयपुरा थाने में इन अपराधियों पर मामला दर्ज हो चुका है। थाना प्रभारी उदयपुरा और उनकी टीम के द्वारा यह कार्य किया गया जानकारी के अनुसार 8 आरोपियों में से 4 आरोपियों को पकड़ लिया गया है चार आरोपी अभी फरार हैं जिनकी छानबीन पुलिस कर रही है। उदयपुरा थाने का यह पूरा मामला है जिसमें एसडीओपी राजीव जांगले के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। मृतकों के नाम जीतेंद्र रघुवंशी और विवेक रघुवंशी है एवं एक घायल को बरेली सिविल अस्पताल लाया गया। वही दो घायलों का उपचार उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।घायलों में पटवारी ओर ग्राम कोटवार और सचिव भी है।



