कृषिमध्य प्रदेश

कृषि उपज मंडी पाटन: प्रदेश में सबसे अधिक आवक दर्ज करने वाली मंडी बनी

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । प्रदेश में इस समय 259 मंडियॉ स्थापित हैं, जिनको आय के आधार पर ‘अ’
‘ब’ ‘स’ एवं ‘द’ श्रेणी में बाटा गया है। जिसमें से वर्ग ‘अ’ की कुल 39, वर्ग ‘ब’ की कुल 42, वर्ग ‘स’ की कुल 56, वर्ग ‘द’ की कुल 122 मंडियाँ वर्तमान में स्थापित है। पाटन तहसील की कृषि उपज मंडी ‘द’ वर्ग की मंडी है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश की ‘द’ वर्ग की 122 मंडियों में पाटन मंडी के द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक 2780540 क्विंटल आवक दर्ज करकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त
कर नया कीर्तिमान स्थापित कर 6.29 करोड़ रूपये का मंडी शुल्क प्राप्त किया है। कृषि उपज मंडी सचिव सुनील पाण्डेय ने बताया गया कि विगत 4 वर्षों
से पाटन मंडी में मक्के की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2018 – 19 में जहाँ मक्के
की आवक मात्र 08 हजार क्विंटल थी, वहीं वर्ष 2019-20 में 35 हजार क्विंटल, वर्ष 2020-21 में 74 हजार क्विंटल, वर्ष 2021-22 में 173 हजार क्विंटल रही। वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल से वर्तमान तक मक्के की आवक 360 हजार क्विंटल दर्ज की गई है। जबकी इसी दौरान
जिले की सबसे बडी ‘’अ’ वर्ग की मंडी जबलपुर द्वारा 328 हजार क्विंटल मक्के की आवक
दर्ज की गई है।
कृषि उपज मंडी पाटन में किसानों की कृषि उपज की सही तौल, त्वरित नगद भुगतान एवं मक्के की खुली नीलामी ट्रेक्टर-ट्रॉली पर ही कराये जाने से किसान पाटन मंडी की ओर आकर्शित होकर अपनी उपज की बिक्री के लिए तहसील के अन्य किसानों को प्रेरित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button