कृषि उपज मंडी साईंखेड़ा में साप्ताहिक बाजार लगाने हेतु CMO ने लिखा मांग पत्र

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नगर परिषद साईंखेड़ा में साप्ताहिक बाजार एवं बस स्टैंड न होने के कारण नगर के मुख्य मार्ग SH 44 पर प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आमजन को बहुत अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा स्कूल के विद्यार्थियों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कत होती है। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के समाजसेवी रंजीत सिंह तोमर ने केंद्र सरकार द्वारा समस्या निवारण हेतु चलाए जा रहे CPGRAMS APPS पर समस्या अनुसार लिखा नगर परिषद साईंखेड़ा जिला नरसिंहपुर के पास टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अनुसार कोई प्लानिंग नहीं है यहां साप्ताहिक बाजार न होने के कारण स्टेट हाईवे 44 पर प्रतिदिन जाम की स्थिति होती है, नगर परिषद साईंखेड़ा में साप्ताहिक बाजार बनाने की कृपा करें, यहां नगर के मध्य में अन उपयोगी कृषि उपज मंडी है इस स्थान पर साप्ताहिक बाजार बनाया जा सकता है ।इस समस्या को डाल दी।
समस्या को संज्ञान में लेते हुए निवारण हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा जिला कलेक्टर नरसिंहपुर को कृषि उपज मंडी साईं खेड़ा में साप्ताहिक बाजार लगाने हेतु 12 फरवरी 2024 को मांग पत्र प्रेषित किया उक्त संबंध में साप्ताहिक बाजार मवेशी बाजार क्षेत्र में पंचायत कल से लगाए जा रहा है इसके अतिरिक्त निकाय क्षेत्र अंतर्गत साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए कोई अन्य जगह निकाय के पास उपलब्ध नहीं है कृषि उपज मंडी साईं खेड़ा में साप्ताहिक बाजार लगाए जाने के संबंध में मांग की गई है क्योंकि वर्तमान में कृषि उपज मंडी बनने के बाद से वर्तमान तक पूर्णतः बंद है अतः आगामी मंडी चालू होने तक अथवा इस अवधि में आम बाजार अन्यत्र लगाए जाने की व्यवस्था होने तक साप्ताहिक बाजार कृषि उपज मंडी में लगाए जाने की स्वीकृति की कार्यवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है ।
जन अपेक्षा है जन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय इसकी अनुमति जल्द से जल्द प्रदान करेंगी ।




