मध्य प्रदेश
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ज्येष्ठ पुत्र प्रबल प्रताप सिंह का हुआ भव्य स्वागत
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के ज्येष्ठ पुत्र भाजपा युवा नेता प्रबल प्रताप सिंह का आचार्य मेडिकल रानी अवंती चौराहे पर आत्मीय स्वागत किया गया । नगर आगमन पर श्रीफल और पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और सभी ने आत्मीय सम्मान करते हुए विशेष चर्चा की। भाजपा नेता कृष्णकांत आचार्य टिल्लू भैया ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराते हुए मुलाकात की स्वागत में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हर्षित साहू विशेष उपस्थित थे। मुकेश राय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा, जनपद उपाध्यक्ष बाबू पटेल, आशीष सोनी, प्रमोद धाकड़ जिला मंत्री, ललित आचार्य, अकरम हाफिज, मंडल मंत्री रामकृष्ण, मंडल उपाध्यक्ष महेश बैरागी, फारुख मंसूरी, एजाज खान, प्रदीप सिलावट, अज्जू भाई, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



