मध्य प्रदेश

खंडहर भवन में संचालित हो रहा महिला बाल विकास का कार्यालय

छत का प्लास्टर गिरा, अब दिखने लगे सरिए
सिलवानी । आदिवासी बाहुल्य विकासखंड सिलवानी में खंडहर भवन में महिला बाल विकास का कार्यालय संचालित किया जा रहा है। इस भवन की स्थिति यह है कि भवन की छत का प्लास्टर पूरी तरह से गायब हो चुका है और जंग लगे सड़े हुए सरिए दिखने लगे हैं, जिनके भरोसे बची हुई छत टिकी हुई है। ऐसे में किसी भी कारण से छत गिरती है तो यहां पर कार्यरत कर्मचारियों के साथ अनहोनी हो सकती है। इस भवन का निर्माण करीब 25 साल पूर्व होना बताया जा रहा है। क्षतिग्रस्त भवन कभी भी हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन विभाग के द्वारा ना तो क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत कराई जा रही है न ही नव निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वार्ड नंबर एक टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय संचालित है। यह भवन पूर्णता क्षतिग्रस्त हो गया है। कई जगहों पर दीवारों में दरारें आ गई हैं। छत से प्लास्टर गिर जाने के कारण लोहा दिखाई देने लगा है। इस कार्यालय के माध्यम से लगभग 200 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर 400 से अधिक महिला कार्यकर्ता व सहायिकाएं प्रशासनिक कार्य के लिए आती जाती है। वही इसी कार्यालय में आधार कार्ड अपडेशन का कार्य भी किया जाता है।

Related Articles

Back to top button