मध्य प्रदेश

खबर का असर : मैदान से हटाए वेरीकेट्स गड्डों को किया समतल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । करीब एक सप्ताह से सीएम राइज उत्कृष्ट स्कूल के विशाल मैदान से बैरिकेट्स हटाए जाने और गड्डो को समतल किए जाने का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को तब राहत मिल गई जब समाचार प्रकाशित होते ही प्रशासन ने बीच मैदान में रखे हुए बेरीकेट्स तो हटाए ही साथ ही नगर पालिका की टीम द्वारा मैदान के गड्डों को मिट्टी आदि डालकर समतल कर दिया।
‌‌ आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम के उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा लापरवाही का परिचय देते हुए खेल मैदान से बैरिकेट्स नहीं हटाए गए थे जिससे खिलाड़ी परेशान हो रहे थे जैसे ही अखबार में समाचार प्रकाशित हुआ तो प्रशासनिक अमला हरकत में आया और बीच मैदान में रखे हुए बैरिकेट्स हटाए तथा ग्राउंड को समतल भी किया गया। जिससे खिलाड़ियों को राहत मिल गई है खिलाड़ियों सहित मैदान पर घूमने या व्यायाम करने आने वाले लोगों ने पत्रकारों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button