मध्य प्रदेश
लुमनी बनगवा क्षेत्र में दिखा भालू, ग्रामीण क्षेत्र में दहशत

कटनी सीमा के बड़वारा की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी । जिला की सीमा एवं बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के वन परिक्षेत्र में मंगलवार को खेत में काम कर रहें किसानों के बीच एक नर भालू अचानक से लुमनी बनगवा क्षेत्र में आ पहुंचा! खेत में दूर कार्य कर रहें किसान को जैसे हीं भालू दिखा ग्रामीण क्षेत्र में हड़कम्प मच गया! भालू के अचानक दिखने पर कटनी जिला एवं बड़वारा वन विभाग की टीम को इसकी सूचना तत्कालीन दी! जिस पर बिना देर किये हुये वन विभाग की टीम ने भालू को खदेड़ कर जंगल की तरफ भेज दिया! इस घटना की चर्चा जब तक मीडिया को लगीं भालू जंगल की तरफ दौड़ता हुआ भाग निकला! वन परिक्षेत्र सीमा के बड़वारा की इस घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारियो ने सतर्क एवं देर शाम खेतों में कार्य करने के दिशा निर्देश जारी कर दिये है।



