गंगाझिरिया तपोभूमि में सैंकड़ों शिव भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग बनाएं और किया रूद्राभिषेक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । संतों की तपोभूमि गंगाझिरिया बीजाडोगरी में सावन के महीने में धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। जहां भव्य 7 दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। पहले दिवस क्षेत्र के महिला पुरूष सम्मिलित हुए। कार्यक्रम 14 अगस्त से 21 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा आचार्य पंडित रुप नारायण राजौरिया के सानिध्य में विधि विधान से शिवलिंग निर्माण सुबह से शाम तक चलता है जिसमें बीजाडोगरी अमतारा गूढ़ा दसोदा मुडारी बराखर, इत्यादि गांव से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचकर पार्थिव शिवलिंग करते हैं और रूद्राभिषेक शिव अर्चना के बाद शाम को पार्थिव शिवलिंग विसर्जन की भव्य शोभायात्रा गांजे बाजे के साथ भक्ति उत्साह के माहौल में निकली जाती है शोभा यात्रा का समापन सरोवर में विधि विधान के साथ पार्थिव शिवलिंग विसर्जन के साथ होता है आयोजन समिति गंगाझिरिया के सदस्यों ने बताया शिव भक्ति के लिए विशेष माह सावन में क्षेत्र भर के श्रद्धालु तपोभूमि गंगाझिरिया पहुंचकर भगवान शिव की भक्ति करते हैं भगवान शिव की भक्ति करते हैं जिसके चलते क्षेत्र का माहौल शिव की भक्ति मय हो जाता है।



