मध्य प्रदेश

गणेश चतुर्थी को लेकर प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे कलाकार

सिलवानी। गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा सार्वजनिक पंडाल सजाए जाएंगे। इसके लिए मूर्तिकारों द्वारा नगर में गजानन की प्रतिमाएं बनाई जा रही है। कलाकारों द्वारा गजानन के विभिन्न रूपों को अपनी कला के द्वारा सजीव रूप दिया जा रहा है। इस बार नगर में पिछले साल से ज्यादा गणेश जी की झांकियां सजाई जाएंगी। इसके अलावा श्रद्धालुओं द्वारा अपने घरों में भी गजानन की स्थापना की जाती है। मूर्तिकार जयकुमार साहू ने बताया कि वह पिछले 15 साल से मूर्ति बना रहे हैं।

Related Articles

Back to top button