गुरुवार से प्रतापगढ़ गांव में प्रारंभ होगा श्री रामचरित मानस सम्मेलन
रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़ । तहसील सिलवानी आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में परम पूज्य श्री डॉ. रामाधार जी उपाधाय की पावन पुण्य स्मृति में गुरुवार से 29 वा श्रीरामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।जिसका समापन 5 दिसंबर को किया जाएगा ।
ग्राम प्रतापगढ में वनवासी रामचरित मानस सम्मेलन समिति के द्वारा बीते 28 सालो से रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार से प्रारंभ हो रहे मानस सम्मेलन में वेदाचार्य जी महाराज वीकलपुर, पंडित राधवेंद्र दास रामायणी पारीठा, आलोक मिश्रा मानस किंकर कानुपर, रामकिंकर शास्त्री वीकलपुर, बीरेंद्र पाठक गाडरवारा आदि विद्वानो के द्वारा श्रद्वालुओ को कथा का श्रवण कराया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में विघायक रामपाल सिंह राजपूत के पहुचने का कार्यक्रम भी निर्धारित होगा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर एक बजे से 4 बजे तक निर्धारित है। आयोजन समिति ने श्रद्वालुओ से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने का आग्रह किया है।


