मध्य प्रदेश

गौ बध में पुलिस की कठोर कार्रवाई न करने से नाराज लोगों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढ़ी में हुए कुछ दिन पहले गौ हत्या कांड मैं पुलिस प्रशासन गढ़ी एवं गैरतगंज द्वारा पांच आरोपियों पर कठोर कार्यवाही ना करने पर नाराज हिंदू संगठनों एवं नगर के लोगों ने गैरतगंज एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा । और जय श्री राम के नारे लगाए।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गढी में हुए गौ हत्या कांड के मामले में जो पांच आरोपी पकड़ाए हैं उनको कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए और अभी जो आरोपी फरार चल रहे हैं उन पर भी जल्द से जल्द पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाए। वही हिंदू संगठनों ने थाने कार्यालय पहुंचकर टीआई इंद्रराज सिंह को ज्ञापन दिया और चेतावनी भी दी की तीन दिवस के अंदर अगर सभी आरोपी को नही पकडे तो उग्र आंदोलन हिंदू संगठन द्वारा किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन खुद रहेगा।
मुकेश कुमार जैन ने बताया कि अभी और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
ज्ञापन देने वालों में गढ़ी एवं गैरतगंज के लोग बड़ी संख्या में शामिल है।

Related Articles

Back to top button