मध्य प्रदेश
कृषि भूमि पर किया जबरन कब्जा मकान बनाने खोदे पिलर
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी ग्राम बराखार ( भोजपुर) पटवारी हल्का नंबर 22/15 का खसरा नंबर 220/1 रकवा 0.15 अबधरानी +4 लोगों के नाम दर्ज है उक्त भूमि पर आवेदिका के आवासीय मकान बने हुए है शेष भूमि खाली पडी हुई है उस खाली जगह पर ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी ग्राम बराखार ( भोजपुर) ने दबंगई के साथ उक्त भूमि पर पिलर बनाने के लिए गढ्ढा खोद लिए है ओर उसी जगह पर पिलर बनाने के लिए डाली रेत आवेदिका ने दिनांक 24 जनवरी 2023 को तहसीलदार जबेरा एवं पुलिस थाना तेजगढ को अनुविभागीय अधिकारी तेदूखेडा (sdm) में लिखित आवेदन दिया लेकिन कर्मचारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है लिखित आवेदन देने के बाद अना वेदक दबंगई के साथ अतिक्रमण कर मकान बना रहे हैं ।



