मध्य प्रदेश

ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल उमरियापान में आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, विष्टिठ अथिति विधायक विजय राघवेंद्र सिंह का स्वागत प्राचार्य श्रीमती सिसिलिया रोजमेरी राईली, उप प्राचार्य श्रीमती अंशुला मंगेशकर, कैपस एडमिन मंगेशकर, शिक्षका श्रीमती शशि भोसले, शिक्षक आकाश मसीह, शिक्षक रामबिहारी सोनी आदि ने पुष्प गुच्छ व फूल माला पहनाकर शाल श्रीफल देकर स्वागत अभिनंदन किया l ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान में वंदे मातरम् की गूँज के साथ 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम द्वारा राष्ट्र के आन बान शान के साथ ध्वाजारोहण किया गया l अथिति द्वारा महात्मा गांधी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ किया l स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की अलख जगाई l विद्यालय के छात्र छात्रोंओ ने आकर्षण वेशभूषा में देशभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति की गई l जिससै विद्यालय के छात्र छात्राओं की तालियां की गड़गड़ाहट के बीच छात्र छात्राओं ने उत्साहित होकर मनमोहक प्रस्तुति की गई l अथितियों के द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की l सास्कृतिक कार्यक्रम के अंकुर अभियान के तहत विधालय प्रागंण में विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, प्राचार्य के द्वारा वृक्षारोपण कर अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर्व पूरे उमंग के साथ मनाया l कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, विधायक विजय राघवेंद्र सिंह, सुखदेव चौरसिया, विराट पांडेय, सिद्दार्थ दीक्षित, पारश पटेल आदि अतिथि गण एवं विधालय की प्राचार्य श्रीमती सिसिलिया रोजमेरी राईली, श्रीमती अंशुला मंगेशकर, कैंपस एडमिन जार्ज मंगेशकर, शिक्षिका श्रीमती शशि भोसले, शिक्षक आकाश मसीह, शिक्षक राम बिहारी सोनी सहित ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल उमरियापान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

Related Articles

Back to top button