घट स्थापना के साथ चैत नवरात्रि की शुरुआत, माँ शारदा माई के सज गये द्वार

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में माता रानी माँ जगदम्बा, माँ शारदा, माँ पर्वत वाहनी के चैत नवरात्रि की शुरुआत घट स्थापना के साथ प्रारम्भ होंगी! मंगलवार 9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रहीं है माता रानी के विभिन्न स्वरूपों में विराजमान नौ दिनों तक माँ जगतजन्नी की उपासना के साथ श्रदाभाव के साथ मातारानी की आराधना की जायेगी ।
जिला के सिहोरा नगर में विराजमान माँ शारदा देवी मंदिर के द्वार सज गये! माँ शारदा देवी मंदिर में घट स्थापना के साथ कलश जवारे की स्थापना की जायेगी। मंगलवार को घट स्थापना के साथ चैत नवरात्रि की शुरुआत, माँ शारदा माई के द्वार से प्रारंभ होंगी ।
स्थानीय पुजारी नारायण प्रसाद बिल्हा ने मीडिया को बताया कि सिहोरा नगर थाने के सामने स्थापित माँ शारदा देवी मढ़िया सार्वजनिक रूप से खुला दरबार है माँ शारदा देवी माई की अपार शक्ति से नियंत्रर सेवा का सौभाग्य प्राप्त होता आ रहा है।
माँ शारदा देवी की स्थापना को 11 वर्ष पूर्ण हो गये है जिसकी स्थापना विष्णु पंडा के द्वारा की गई थी! साथ ही मढ़िया का जीन द्वार पूर्व पार्षद स्व : राजकुमार चावला के माध्यम से कराया गया था! आज 100 वर्षों से अधिक समय से चल रहीं माँ शारदा मढ़िया के नाम से व्यखात माता का दरवार बना हुआ है! सिहोरा क्षेत्र भक्ति की नगरी है इसके नगर सहित चारों तरफ दिव्य दरबार से बने स्थान प्रसिद्ध है। जिसमें माँ खड़रा वाली माई, माँ पर्वत वाहनी, माँ ज्वाला देवी माई, माँ कंकाली माई, माता बूढ़ी माई के साथ देवी देवालय स्थापित है! वहीँ प्रसिद्ध भोलेनाथ का बाबा ताल का शिव मंदिर जहाँ माँ जगदम्बा माँ काली की विशाल प्रतिमा विराजमान की जाती है।



