घर घर ऑनलाइन की पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक , शिवालयों में आस्था की भीड़ उमड़ी
शिवालयों में उमड़ी आस्था की भीड़, बिल्वपत्र फूल चढ़ाकर किया भगवान भोले का अभिषेक
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मंगलवार की शाम सीहोर वाले शिवकथा वाचक पण्डित प्रदीप मिश्रा द्वारा कुबरेश्वर धाम हेमा चितवलिया सीहोर घर घर ऑनलाइन तरीके से पार्थिव शिवलिंगों की पूजन आरती अभिषेक शिवभक्तों से कराया।शिव अभिषेक को लेकर महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मोबाइल पर ऑनलाइन और टेलीविजन पर लाइव प्रसारण देखते हुए पूजन की। इधर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों में आस्था की भीड़ उमड़ी। शिव का पूजन करने के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भोले को बिल्वपत्र, फूल आदि चढ़ाकर उनका अभिषेक किया गया। शिव मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक हर हर महादेव बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
जिले के भोजेश्वर महादेव भोजपुर, सोमेश्वर धाम शिवमन्दिर किला पहाड़ी 1001 रूद्र्धारि नीलकण्ठेशवर महादेव मंदिर हरदौट गैरतगंज तपोभूमि मवलखोह मन्दिर गढ़ी सहित शहरभर के शिवालयों में अल सुबह से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था।
भोले का अभिषेक दूध, दही, शहद आदि से किया गया। कई शिवालयों में पंडित ने मंत्रोच्चारण के बीच भोले का अभिषेक श्रद्धालुओं से करवा रहे थे, तो कहीं श्रद्धालु अपने तरीके से भोले का अभिषेक कर उन्हें मनाने का जतन कर रहे थे।


