मध्य प्रदेश

प्रदेश में लगातार हो रहें गौवंश की हत्या के विरोध में विद्यासागर सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । देश का सद्भाव बिगाड़ने के इरादे से प्रदेश के चार अलग अलग शहर जबलपुर, सिवनी, कटंगी, अशोकनगर के अलग अलग स्थानों में गायो की सामूहिक हत्या के सनसनीख़ेज़ मामले को लेकर जनमानस में बहुत आक्रोश है । मंगलवार को इन मामलो को लेकर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति सम्मेदगिरी गोसलपुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार शशांक दुबे को ज्ञापन देकर आक्रोश जताया ।
समिति के द्वारा दिये गये ज्ञापन में ये लिखा गया कि गौवंश को हमारी संस्कृति में माता का स्वरूप माना गया है और ये कुछ असामाजिक लोग गौवंश की निर्मम हत्या कर समाज और देश का सद्भाव बिगाड़ने में लगे हुए। इस मामले में लिप्त सभी असामाजिक लोगो पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए । ज्ञापन देने में समिति के सदस्यों में मुख्यता अध्यक्ष मंकु जैन एवम् सदस्य अनिल जैन, अरुण जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, यतेन्द्र जैन, अमित जैन, नीरज जैन, चंद्रभान मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button