चार लाख मूल्य का 20 किलो गांजा जप्त, दो आरोपी सहित एक कंटेनर पुलिस ने किया जप्त
नरसिंहपुर । नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेङा पुलिस को एक बार फिर बङी कामयाबी हासिल हुई। एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने दो आरोपी सहित एक कंटेनर जप्त लिया जिसमें 20 किलोग्राम गाँजा कीमती 4 लाख रूपये मय कंटेनर के जप्त कर धारा एनडीपीएस एक्ट में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर अमित सिंह के निर्देशन में जिले में अवैद्य मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान प्रहार के तहत यह कार्यवाही की गई
एसडीओपी तेंदूखेड़ा रत्नेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्यवाही कर खमरिया तिराहा एन एच 45, यात्री प्रतीक्षालय के पास कंटेनर खड़ा दिखा जिसमें दो व्यक्ति जिनकी उम्र करीबन 20-25 साल है जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, कंटेनर ड्रायवर सीट पर बैठा था पर कंटेनर की सीट के नीचे से कुल 20 किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया तथा कंटेनर में भरा कपङा धागा व कुल 20 किलोग्राम गाँजा जप्त किया गया तथा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर जिला सागर को अभिरक्षा में लेकर जेल भेजा गया।



