मध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ड़ॉ जितेन्द्र जामदार ने जिला स्तरीय कार्यों की किया समीक्षा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ड़ॉ. जितेन्द्र जामदार ने कटनी कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में परिषद के कार्यों की समीक्षा की।
इसके पहले ड़ॉ. जितेन्द्र जामदार ने बताया कि जन अभियान परिषद अद्वितीय संगठन है। 25 वर्षों पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अनिल माधव दबे ने इसकी स्थापना की । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके पालनहार हैं । 2006 में परिषद की रचना बनी । 10 संभाग में संभागीय समन्वयक, 53 जिलों में जिला समन्वयक और 313 विकासखंड में विकासखंड समन्वयक हैं। एक विकासखंड में पांच सेक्टर और प्रदेश भर में 1565 सेक्टर हैं । जहा नवांकुर संस्था और परामर्शदाता तैनात है । 22 हजार ग्राम पंचायतों में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां हैं । 18 हजार सीएमसीएलडीपी स्टूडेंट्स के साथ परिषद का विराट स्वरूप है। प्रवास के 11वें जिले कटनी पहुँचे डाँ. जामदार ने बताया कि प्रदेश को चार भागों में विभाजन किया गया है । कोविड काल में मुख्यमंत्री ने जन अभियान की चिंता किया और डेढ़ लाख कार्यकर्ता सड़कों पर कूद पड़े। परिषद का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुचाना हैं । मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में जन अभियान को नोडल एजेंसी बनाया गया । इस दौरान भी लोंगों को योजनाओं का लाभ पहुँचाने में अधिकारियों के साथ सहयोग किया ।जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष ड़ॉ. जितेन्द्र जामदार ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियाँ, नवांकुर संस्थाओं के द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्कूल चले हम, स्वास्थ्य शिविर, ऊर्जा साक्षरता, ग्राम विकास, गौ सेवा, वैक्सिनेशन, लाड़ली बहना योजना, एकात्म अभियान, नशा मुक्ति अभियान के तहत किये गए कार्यों की समीक्षा की।
इस मौके प्रस्फुटन समिति और नवांकुर संस्थाओं द्वारा किये गए कार्यों की सराहना की । उन्होंने कहा कि बैठक में सभी प्रकार के बिंदु होना चाहिए । एमपीजेएपी ऐप पर गतिविधियाँ बढ़ाने के निर्देश दिए । पौधारोपण की कार्यशाला का आयोजन करने कहा । कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । संचालन कटनी विकासखंड समन्वयक बाल मुकुंद मिश्रा ने किया । इस दौरान कलेक्टर अवि प्रसाद, जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक रवि बर्मन, जिला समन्वयक ड़ॉ.तेजसिंह केशवाल, बहोरीबंद विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, ढीमरखेड़ा बीसी बबीता शाह, बड़वारा बीसी नंदनी वाटिया, विजयराघवगढ़ बीसी आरती गुप्ता सहित प्रस्फुटित समिति नवांकुर संस्था के सदस्यों के अलावा सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता और छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही ।
उपाध्यक्ष को बताया किये गए कार्य: परामर्शदाता राकेश गर्ग ने जल संरक्षण, रामसिंह पटेल ने पर्यावरण संरक्षण, नवांकुर संस्था के प्रकाश नाथ साहू ने हर घर तिरंगा, गोवर्धन रजक ने लाड़ली बहना योजना, हीरामणि ने जैविक खेती के कार्यों को लेकर जानकारी दी । वहीं स्टूडेंट्स रजनी गर्ग, नरेंद्र प्रतापसिंह, पूजा पटेल, अमर बहादुर, शिवानी लोधी, मनोज तिवारी ने भी अपने द्वारा किये गए कार्यों को उपाध्यक्ष ड़ॉ जितेन्द्र जामदार के समक्ष प्रस्तुत किया ।

Related Articles

Back to top button