क्राइम

जमुनिया घाटी पर हुआ एक्सीडेंट, तीन घायल

सिलवानी । राजमार्ग 44 पर मंगलवार की दोपहर में बोरास स्नान करने जा रही मोटरसाइकिल अचानक सिल्प होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाकर इलाज किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा राजमार्ग की जमुनिया घाट पर बेरूआ तहसील बेगमगंज से बाइक से दिनेश पिता जमप्रसाद साहू , महेश /प्यारेलाल साहू, अरविंद पिता रामसेवक साहू नर्मदा घाट बोरास जा रहे थे कि बाइक जमुनिया घाट पर तेज गति में होने से स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 100 डॉयल को सूचना मिलने पर 100 डॉयल की टीम सुरेन्द्र विश्वकर्मा, कमलेश ने तीनों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में भर्ती कराया गया, तीनो के हाथ एवं पैरों में चोट होने से इलाज किया जा रहा है।
मोटरसाइकिल सिलिप होने की वजह से तीनों सवारो को लगी गंभीर चोट ।सिलवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 नंबर की सहायता से पहुंचाया गया।

Related Articles

Back to top button