जयकारो के साथ हुआ मासिक महा आरती का आयोजन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी1
जबेरा । श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में हर माह की भांति इस माह के प्रथम रविवार में कृषि उपज मंडी जबेरा में मासिक महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें आरती का संचालन वृंदावन सेन जी ने किया आरती के पहले दो-दो मिनट के मां गुरुवर जी के जयकारे कुमारी प्रतिभा ठाकुर पटना मानगढ़ एवं कुमारी साधना ठाकुर जबेरा ने लगाए आरती के पश्चात चिंतनों का संचालन रामलाल पटेल जी ने किया। चिंतनों की प्रथम कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रचार मंत्री दीनदयाल नामदेव ने कहा कि श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी ने भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा के माध्यम से समाज कल्याण के कार्य किया जा रहे हैं इसमें हम सभी को पूर्ण ईमानदारी के साथ चलने की जरूरत है। अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष मालती ठाकुर जी ने कहा कि हमारी भारत भूमि पर जितने भी बड़े कार्य हुए हैं उसमें अहम भूमिका निभाने वाली नारी शक्ति ही थी जिन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए राष्ट्र की रक्षा के लिए मानवता की सेवा के लिए अपने प्राणों को भी निछावर कर दिया और हमें गर्व होना चाहिए कि हमारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला के रूप में प्राप्त हुई है उनका लक्ष्य भी इन्हीं वीरांगनाओं की भांति अटल है जो धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा मानवता की सेवा के लिए जो दिन रात एक कर रही है। अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शोभासिंह राजपूत जी ने कहा कि 22, 23, 24, अक्टूबर 2023 को पंचज्योति शक्ति तीर्थ आश्रम धाम में होने जा रहे शक्ति चेतना जन जागरण शिविर में आप सभी सादर आमंत्रित हैं जहां पर 15 अप्रैल 1997 से विश्व कल्याण के लिए अनवरत अनंत काल के लिए अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ चल रहा है ऐसे पावन धरा पर आप सभी सपरिवार पहुंचने की कृपा करें वहां पर खाने-पीने रहने नहाने धोने की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी। अगली कड़ी में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला सचिव जगदीश सिंह ने कहा कि हम सभी को एक और सौभाग्य प्राप्त हुआ है की तेंदूखेड़ा के ग्राम अमवाही में दिनांक 2 अक्टूबर 2023 से 03 अक्टूबर 2023 तक होने जा रहे जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन संध्या शुक्ला एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आशीष शुक्ला उर्फ राजू भैया की उपस्थिति हो रही है जिसमें आप सभी सादर सापरिवार आमंत्रित थे। अगली कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन केंद्रीय उपप्रचार मंत्री भुज्जीलाल सेन ने कहा कि श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से जबेरा विधानसभा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर सुजान सिंह को घोषित किया गया है इस बार जबेरा विधानसभा की जनता का हमें पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है और हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए कि हम अपने प्रत्याशी को पूर्ण मतों से विजय बनाएं। अंतिम कड़ी में भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी डॉ सुजान सिंह ने कहा अगर हम संगठन की विचारधारा से जुड़ जाते हैं तो हमारा पूरा जीवन बन जाता है हमारा संगठन एवं भारतीय शक्ति जितना पार्टी एक विचारधारा की लड़ाई लड़ रहा है हमारी पार्टी की विचारधारा एक खुली किताब की तरह है जो कई वर्षों से लगातार समाज कल्याण का कार्य कर रही है समाज में शोषित वंचित गरीबों का सहयोग हमारी पार्टी कर रही है क्षेत्र के जरूरी मुद्दों पर हम आवाज उठा रहे हैं। अंत में सभी का आभार प्रकट भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा के ब्लॉक सचिव शिवराज सिंह परासई वालों ने किया।



