जनसेवा मित्रों की अनेक मुद्दों पर हुई बैठक
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जनपद पंचायत कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में जनसेवा मित्रों की बैठक संपन हुई। बैठक में जनपद पंचायत कर्मियों सहित सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक एवं सचिव भी मौजूद थे ।
बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष जोशी द्वारा जनसेवा मित्रों के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं रोजगार सहायकों को बताया कि जनसेवा मित्रों का कार्य सराहनीय एवं उल्लेखनीय है आप लोग जनसेवा मित्रों के साथ सहयोग कर मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहयोग दें , ताकि अंतिम छोर तक के व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कहीं कोई पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित ना रह जाए ।
सीईओ श्री जोशी ने उन्हें पूर्ण सहयोग देने का भी आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों से आव्हान किया कि मप्र सरकार सहित केंद्र सरकार की भी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ उनका लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने मैं सहयोग करें।
जनसेवा मित्र कृष्णा दांगी ने जनपद पंचायत सीईओ के पूर्ण सहयोग मिलने की बात करते हुए कहाकि संबंधित कार्यों को करने में उन्हें जो भी अपेक्षाएं है वह पूरी होंगी विश्वास है । सभी कार्यों की रूपरेखा एवं मॉनिटरिंग जिला स्तर पर सीएम फेलो आदर्श दुबे द्वारा किए जाने की जानकारी दी ।
जन सेवा मित्रों में प्रमुख रूप से कृष्णा दांगी, शुभम साहू, अमित, पवन, बलराम, दीपक, विश्राम सोनू, दीपेश, बृजेंद्र, विनीता, श्रीकांत, राजेंद्र, अनुराग इत्यादि उपस्थित रहे ।



