मध्य प्रदेश

जिला भाजपा कोर कमेटी ने देवरी नगर परिषद के लिए की पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी

रिपोर्टर : सीएल गौर
रायसेन। जिले की नवगठित नगर परिषद देवरी में होने वाले आगामी 27 सितंबर को होने वाले निर्वाचन  को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार ने पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लेते हुए जिले की 12वीं नगरीय संस्था देवरी नगर परिषद के लिए भाजपा की ओर से 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी  है । जारी की गई सूची के अनुसार देवरी नगर के वार्ड क्रमांक 1 से श्रीमती सरिता आदिवासी, वार्ड 2 से श्रीमती विद्या भनारिया, वार्ड 3 से श्रीमती राजेश्वरी तोमर, वार्ड 4 से श्रीमती कीर्ति राने, वार्ड 5 से श्रीमती अतुमब्ला सोनी, वार्ड 6 से रविंद्र रघुवंशी, वार्ड 7 से लखन कहार, वार्ड 8 से वाला प्रसाद अहिरवार, वार्ड 9 से श्रीमती उषा बाई, वार्ड 10 से डॉक्टर अनुराग शर्मा, वार्ड 11 से श्रीमती रीना गुप्ता, वार्ड 12 से जगदीश चौरसिया, वार्ड 13 से दीपेंद्र राज, वार्ड 14 से शारदा प्रसाद, वार्ड 15 से श्रीमती कंचन लोधी को भारतीय जनता पार्टी की ओर से अधिकृत पार्षद पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि अभी तक रायसेन जिले में तीन नगर पालिका और नगर परिषदों को मिलाकर 11 संख्या थी अब 12वीं नगर परिषद देवरी का गठन किया गया है जिसकी चुनाव प्रक्रिया जारी है पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही देवरी नगर में चुनावी माहौल गरमा गया है।

Related Articles

Back to top button