जिला शिक्षाधिकारी ने किया सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सीएम राईज स्कूल यूका औचक निरीक्षण करने के लिए जिला शिक्षाधिकारी एमएल राठौरिया एवं पूर्व प्रभारी प्राचार्य एससी सोलंकी पहुंचे और उन्होंने एक एक कक्ष का निरीक्षण करते हुए क्लास वाइज विद्यार्थियों से शिक्षा से संबंधित जानकारी ली, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली और संबंधित स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कक्षा 10 एवं 12 के छात्रों से चर्चा की वहीं पुस्तकालय, प्रयोगशाला का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। नई शिक्षा नीति को लेकर भी शिक्षकों से चर्चा की वही कमजोर विद्यार्थियों के लिए उनका शैक्षिक स्तर बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के उपरांत स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। विद्यार्थियों के शिक्षा से संबंधित सवालों के जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया तथा लाइब्रेरी का बारीकी से निरीक्षण किया कार्य संतोषजनक पाए जाने पर एमएल राठौरिया ने प्रसन्नता व्यक्त की ।



