जिले के 27 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई
रिपोर्टर : राजेंद्र सिंह
पाटन। पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने जिले में पदस्थ 27 अधिकारियों/कर्मचारियों को आज पुलिस कन्ट्रोल रूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सोनी थाना प्रभारी कैंट, मुख्य लिपिक सुरेन्द्र कुमार भारतीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप निरीक्षक (एम) प्रमोद शंकर प्यासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उप निरीक्षक रामदीन रघुवंशी थाना ओमती, कार्यवाहक उप निरीक्षक रमाकांत पाण्डेय थाना बरेला, कार्यवाहक उप निरीक्षक निरीजन प्रसाद सोनी थाना सिहोरा, कार्यवाहक उप निरीक्षक ललित कुमार गर्ग थाना मझोली, सहायक उप निरीक्षक हरिमणी शर्मा थाना रांझी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरजीत सिंह पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सोबरन सिंह थाना मदनमहल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रामकेश कटियार थाना बेलबाग, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विन्दकिशोर मिश्रा थाना लार्डगंज, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कन्छेदीलाल पटेल थाना गोरखपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार कोल थाना गोरखपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बसंत कुमार पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मलिक राम दुबे थाना बरगी, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार दुबे थाना हनुमानताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक रामदास पटेल थाना अधारताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजाबाबू खटीक पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पटेल पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह राजपूत पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक अनूप कुमार वर्मा पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक विजय कुमार प्यासी पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक रामेश्वर प्रसाद डेहरिया थाना रांझी, प्रधान आरक्षक मोह. अफाक कुरैशी थाना पनागर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक राजकुमार दुबे पनागर, महिला आरक्षक निशा खरे पुलिस लाईन, को पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी के दस्तावेज भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी।



