जैसीनगर में धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ, किसानों की मांग हुई पूरी
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । जैसीनगर तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों से किसान ने सोयाबीन की अपेक्षा धान की फसल की ओर रुख किया है जिससे क्षेत्र में धान का रकबा बढ़ा है और अच्छी पैदावार भी हो रही है,लेकिन धान खरीदी केंद्र प्रारंभ नहीं होने से किसान परेशान थे, किसानों ने धान खरीदी केंद्र शुरू करवाने की मांग राजस्व मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत से की थी जिसके बाद मंत्री ने किसानों की मांग को संज्ञान में लेते हुए धान खरीदी केंद्र जैसीनगर में खुलवाया है,वहीं रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरज सिंह और जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह धान खरीदी केंद्र का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि धान खरीदी केंद्र खुलने ने से क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा और अपनी फसल जैसीनगर कृषि उपज मंडी स्थित केंद्र पर ही समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेंगे, वहीं जनपद अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने कहा कि अब क्षेत्र के किसान गेहूं समर्थन मूल्य विक्रय की तरह ही स्लाट बुक कर धान खरीदी केंद्र पर समर्थन मूल्य ₹2040 मे धान का विक्रय कर सकेंगे, उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार किसान धान को साफ करके लाए अगर साफ करके किसान नहीं लाते तो ₹10 पर प्रति क्विंटल चार्ज अलग से लगेगा, इसलिए धान को साफ करके लाएं!
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और क्षेत्रीय किसान भी मौजूद रहे!



