मध्य प्रदेशहेल्थ

जिला अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी, कोरोना को लेकर की बड़ी बात

रायसेन । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे और मरीजों को किये फल वितरित।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये तो वहीं मरीजों से उन्होंने हालचाल जाना। डॉ प्रभुराम चौधरी ने आगे कहां की कोरोना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान गंभीर हैं और कोरोना की समीक्षा बैठक खुद ही ले रहे हैं तो और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हमने भी ली है। अभी मध्यप्रदेश में स्थिति सामान्य है और अभी कोरोना के केवल 4 मरीज है लेकिन उन्होंने कहां की भविष्य को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश जारी किए है वहीं हमारी कोरोना से निपटने की तैयारियां पूरी है चाहे आक्सीजन की बात हो बेंटिलेटर हो या दबाइयों की बात की जाए तो सभी तैयारिया पूरी है और प्रदेश में मशीनरी को चेक करने के लिए आगामी 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ मार्क ड्रिल की जायेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की है कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए सभी लोग मास्क लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोरोना के खतरे को टाला जा सके।
वहीं उन्होंने कहा मध्य प्रदेश सरकार कोरोना वायरस को लेकर कोई भी असावधानी नहीं बरत रही है तो वहीं आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना गाइड लाइन का पालन करें मास्क लगाए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और अगर जाते भी हैं तो मास्क का उपयोग करें जिन लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाया है वह लोग तुरंत बूस्टर और प्रकाशन डोज लगवाए। कोरोना को हराने के लिए मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अभी मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर ऐसी कोई स्थिति नहीं है सब नॉर्मल स्थिति में है। अभी पूरे मध्यप्रदेश में कुल 4 केस है हमारी पूरी तैयारी है। हमारे द्वारा भी सभी विभागों की समीक्षा की गई है फिर भी भविष्य को ध्यान में रखते हुए दिशा निर्देश जारी किए हैं सब लोग सावधानी बरतें और सतर्क रहें ।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अगर बात व्यवस्थाओं की जाए तो मध्य प्रदेश के सभी अस्पतालों में आईसीयू बेड है ऑक्सीजन प्लांट से लेकर दवाइयां भी पूरी मात्रा में उपलब्ध है 27 तारीख को पूरे मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट का एक साथ मॉकड्रिल किया जाएगा।
उन्होंने इस दौरान जिला अस्पताल में हेल्थडेक्स के विषय में सिविल सर्जन डॉक्टर एके शर्मा से जानकारी ली वहीं जिला अस्पताल के बाहर एक एलईडी स्क्रीन लगाने के दिशा निर्देश भी दिए।

Related Articles

Back to top button