ट्रांसफार्मर की लीड जली. गांवों में लो-वोल्टेज के कारण दिक्कतें बढ़ीं
जैथारी । इन दिनों जैथारी और आसपास के गांवों में बिजली के लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। अफसरों से शिकायत के बाद भी अब तक समाधान नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली सप्लाई हो रही है। उसकी लीड जल गई है, जिसके चलते लो-वोल्टेज मिल रहा है। ऐसे में कूलर पंखे आदि नहीं चल पा रहे हैं।
लाइनमैन हल्के वीर साहू उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी लीड नहीं हैं आप लोग वरिष्ठ अधिकारियों से बात करें। ग्रामीण शिकायतकर्ता अनुराग पाठक, भगवान दास साहू, ओसाफ खान ने बताया कि बिजली तारों में जगह जगह से ज्वाईंट है जो जरा सी हवा में टूटकर गिर जाते हैं। ऐसे में लोगों को करंट फैलने का डर बना रहता है। पिछले एक सप्ताह से गांव में बोल्टेज नहीं आ रहा है। ग्रामीण सऊद खान, दिनेश गुप्ता, तारिक खान ने जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की है।



