ट्रू एग्री प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मंगेली ने वितरित किये स्कूली छात्राओं को जूते मोज़े, बच्चों के खिले चेहरे
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l विकासखंड ढीमरखेड़ा के आदिवासी बाहुल्य ग्राम मंगेली का भाग्य उसी समय प्रबल हो गया था जब ट्रू एग्री कम्पनी के संस्थापक सुधांशु देवा ने प्राथमिक शाला मंगेली के पास ट्रू एग्री प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की आधार शिला रखी जहा पर स्टीविया के अतिरिक्त अन्य उत्पाद तैयार किये जाते है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध होने के साथ साथ विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं कि पूर्ति भी हो रही है।
श्री देवा का शिक्षा एवं बच्चों के प्रति आत्मीय लगाव का ही सुखद परिणाम था कि उनके द्वारा विगत वर्षो मे बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए सभी कक्षों मे बिजली फिटिंग कर पंखा की भी व्यवस्था कि जा चुकी है।
पिता की नेक सोच एवं परम्परा को आगे बढ़ाते हुए उनकी सुपुत्री एवं टू एग्री प्राइवेट कम्पनी की डायरेक्टर सुश्री देवांशी देवा द्वारा आज एक सादे समारोह मे विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चों को पुनः जूते और मोज़े वितरित किये गये।
शाला प्रभारी सूर्यकान्त त्रिपाठी ने कार्यक्रम के दौरान सुश्री देवा से बच्चों कि आन लाइन अध्ययन अध्यापन मे हो रही असुविधा एवं कमी से अवगत कराते हुए कंप्यूटर सहित प्रोजक्टर के आवश्यकता कि पूर्ति हेतु अनुरोध किया गया,जिसमे सुश्री देवा ने कम्पनी के मैनेजर तपन भारतीय को उक्त आवश्यकता को अतिशीघ्र पुरा करने के निर्देश दिये।
आज के गरिमामयी कार्यक्रम मे कम्पनी के संस्थापक सुधांशु देवा, टू एग्री कम्पनी की डायरेक्टर सुश्री देवांशी देवा, मैनेजर तपन भारतीय, प्रिया देवा, रागिनी अग्रवाल, सरपंच संजय दाहिया, पटवारी अनिल सोनी, विजेंद्र मिश्रा, राजू पटेल, प्रकाश यादव, अमित पटेल, प्रदीप, सोने सिंह, शाला के शिक्षक बाला पटेल, बबीता कोल, मोहन पटेल, अंकित पाण्डेय, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित पालको, अभिभावकों की उपस्थिति रही।



