भाजपा कार्यसमिति प्रबंध समिति की बैठक आयोजित, नगर परिषद देवरी चुनाव की बनी रणनीति
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति प्रबंध समिति की बैठक आयोजित, बैठक में नगर परिषद चुनाव देवरी को फतह करने और संगठन की गतिविधियों को मजबूत करने पर बैठक में शामिल हुए नेताओं ने संगठन को सुदृढ़ बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की ।इस बैठक में जिले के समस्त पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ जिला संयोजक उपस्थित रहे।
भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद चुनाव देवरी में भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह आव्हान किया कि देवरी नगर सरकार परिषद के पार्षदों के चुनाव होंगे। बाद में पार्षद मिलजुल कर अपनी पसंद का अध्यक्ष तय करेंगे। वोटिंग प्रक्रिया से देवरी नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता जिले में भाजपा की गतिविधियों और केंद्र की मोदी सरकार मप्र की शिवराज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सभी को भाजपा संगठन व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पार्टी की मजबूती के लिए पूरी तरह से जुटे रहें । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ किरार बोले की नगर परिषद चुनाव देवरी में भी भाजपा अपना विजयी अभियान जारी रखेगी। क्योंकि ऊपर से लेकर नीचे तक भाजपा की सरकारें हैं । इसीलिए सर्वहारा वर्ग के लोगों को योजनाओं का भरपूर इसका लाभ लगातार मिल रहा है। सर्राफा व्यापारी भाजपा प्रकोष्ठ के गोविंद सोनी ने कहा कि प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्य देवरी नगर परिषद चुनाव में एकजुट होकर काम करेंगे । पार्टी की गतिविधियों साथ ही पार्टी की विचारधारा नेक कार्यों का जमकर प्रचार प्रसार किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन रामकुमार साहू नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा ने किया अंत में आभार व्यक्त हरि साहू, चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा
रायसेन में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के रूप मनाने जा रही है। जिसको लेकर भाजपा संगठन ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन इस बार भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने जा रही है। बीजेपी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रुप में मनाएगी। भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों से समाज और विभिन्न वर्गों से जुड़ कर उनकी समस्याओं का समाधान खोजेंगे। सेवा पखवाडे के तहत केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाएगी।
इसी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई है, जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जेपी किरार ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी।



