ढीमरखेड़ा में विधानसभा कांग्रेस पार्टी की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र 91अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक ढीमरखेड़ा के समस्त मंडलम् अध्यक्षों एवं समस्त सेक्टर अध्यक्षों व समस्त बीएलए साथियों की बैठक जिला संगठन मंत्री महेंद्र जैन, जिला प्रभारी प्रशिक्षण शहज़ाद हुसैन रिज़वी के मुख्य अतिथि में बैठक संपन्न हुई। जिसमें समस्त मंडलम् अध्यक्षों, समस्त सेक्टर अध्यक्षों एवं बीएलए का भौतिक सत्यापन किया गया और मार्गदर्शिका के साथ रूपरेखा बनाई गई। मतदाता सूची पर पुनः निरीक्षण हेतु मंडलम्, सेक्टर, बीएलए एवं बूथ प्रशिक्षण की रूपरेखा तय की गई । इसी बीच आनंद मिश्रा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा, मंडलम अध्यक्ष नीरज राय, विजय कुमार दुबे, स्वतंत्र चौरसिया, अमित गर्ग ,राजीव पाठक, प्रकाश पटेल, राजकुमार पटेल, विकाश जैन, राकेश मरावी, ओमकार शर्मा, सेक्टर प्रभारी अजनाभ त्रिपाठी, आदित्य दुबे, मणि पटेल, रवि सेन, अश्वनी राय, विराट पाण्डे, ओमप्रकाश चौरसिया, सत्तू चौरसिया, राकेश तंतुवाय, उमेश हल्दकार एवं समस्त सेक्टर प्रभारी, बीएलए कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।



