धार्मिक

1964 से 58 साल से लगातार चल रहा अखंड पाठ, प्रतिवर्ष होते है 20 से 30 रामायण पाठ

30 दिन तक चले अखण्ड रामायण पाठ का किया गया समापन।
501 कन्याओं को कराया गया भोजन। प्रति वर्ष किया जाता है आयोजन।
प्राकृतिक आपदा ना आए, इसलिए करते है आयोजन

सिलवानी ।
गांव सहित अंचल के क्षेत्र में कोई प्राकृतिक आपदा ना आए, और ना ही विपदा आए । इसी कामना के साथ ग्रामीण भगवान की आराधना करते है। तथा सभी के सुखमय जीवन की कामना भी करते है। भगवान के प्रति आस्था, निष्ठा व समर्पण को लेकर ग्रामीणो के द्वारा 30 दिवसीय अखण्ड श्री रामायण पाठ का आयोजन गांव के श्री हनुमान मंदिर में किया गया।
तहसील मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर स्थित मुआर गांव के हनुमान मंदिर में एक माह तक सतत् रुप से चले अखण्ड श्री रामायण पाठ का समापन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर समिति के द्वारा ग्रामीणो के सहयोग से किया गया। बीते कई सालो से प्रति वर्ष एक माह तक चलने वाले अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है। ग्रामीणो के द्वारा भगवान के प्रति समर्पण तथा प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर उक्त धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। मंदिर के रामकुमार पाराशर पुजारी ने बताया कि ग्रामीणो के सहयोग सेआयोजित किए जाने वाले इस आयोजन में सभी ग्रामीण बारी बारी से सहयोग करते है। दिन व रात के समय तय कार्यक्रम के मान से ग्रामीण सहभागिता दर्ज कराते है। महिलाओं के द्वारा भी सहभागिता की जाती है। बीते करीब 58 से प्रति वर्ष उक्त आयोजन किया जाना बताया जा रहा है।
501 कन्याओ के पूजे गए पैर : बुधवार को एक माह तक चले अखण्ड रामायण पाठ का समापन किया गया। समापन अवसर पर गांव व अन्य गांव से आई करीब 501 देवी स्वरुप कन्याओं को भोजन कराया जाकर उनके पैर पूजे गए तथा आशीर्वाद प्राप्त कर उपहार भी दिए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।।

Related Articles

Back to top button