मध्य प्रदेश
युवा दिवस पर महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार व योगाभ्यास

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | स्वामी विवेकानंद जी के 162 वें जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान परिसर में सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास कराया । प्रभारी प्राचार्य डाक्टर आरती धुर्वे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में सूर्य नमस्कार एवं योगाभ्यास कराया गया साथ ही योग के फायदे बताए । कार्यक्रम अधिकारी अभिलाषा चौरसिया ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।



