तेजगढ़ में जश्ने सिद्दीके अकबर र.अ. मनाया गया
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेजगढ़ । मस्जिदे मुजद्दिद अल्फेसानी तेजगढ़ में बाद नमाज़ इशा ।जश्ने सिद्दीके अकबर रज़ियल्लाहू अन्हो बढ़ी शान-ओ शौकत से मनाया गया । इस प्रोग्राम में खुशुसी मेहमान हजऱत अल्लामा मौलाना अब्दुल माज़िद मुजद्दीदी साहब मुरादाबाद और हजऱत मौलाना अब्दुल हफ़ीज़ आफाकी साहब कटनी तेजगढ़ पेश इमाम हज़रत मौलाना अहमद अली आफाकी सीवानी बिहार बेहतरीन तक़रीर की ।हजऱत अल्लामा मौलाना अब्दुल माज़िद मुजद्दीदी साहब मुरादाबाद ने हजऱत सिद्दीके अकबर र.अ. की फ़ज़ीलत बयान करते हुए कहा कि नबीयों और रसूलों के बाद अगर कोई अफ़ज़ल है तो वो हजऱत सिद्दीके अकबर र.अ. हैं बहीं मौलाना अब्दुल हफ़ीज़ आफाकी साहब कटनी ने अपने बयान में कहा कि अगर मजहबे इस्लाम मे किसी का एहसान है तो वो हजऱत सिद्दीके अकबर र.अ. की ज़ात है और तेजगढ़ पेश इमाम हज़रत मौलाना अहमद अली आफाकी सीवानी बिहार ने कहा कि इस दौर में चाहिए कि सबको हजऱत सिद्दीके अकबर र.अ. की सीरत को पढ़े व अमल करे । वहीं तेंदूखेड़ा पेश इमाम सुहेल रज़ा और हाफ़िज़ अतहर , हाफ़िज़ मेहरबान, आसू पठान, सद्दाम , नासिर ने खूबसूरत अंदाज़ में आका के शान में नात शरीफ पेश की । वहीं हजऱत सिद्दीके अकबर र.अ. की शान में ग़ौरी शोऐब पठान ने मनकबत पेश की । आख़िर में बाद सलाम के बाद फातिहा पढ़ी गयी व तबर्रुक तकसीम किया गया ।



