मध्य प्रदेश

तेज गति बाइक में पीछे बैठी महिला की साड़ी टायर में उलझी, बड़ी दुर्घटना चली

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । एक तेज गति बाइक पर पीछे बैठी महिला की साड़ी अचानक टायर मे उलझने से एक बहुत बड़ी दुर्घटना टल गई , बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार एक महिला जो की वाइक पर पीछे बैठी देवरी तरफ जा रही थी तभी पुराना बस स्टैंड के पास अचानक महिला की साड़ी पिछले टायर में बुरी तरह उलझ गई गनीमत यह रही की महिला को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची और वक्त रहते महिला को सुरक्षित बचा लिया गया इस बीच महिला की साड़ी तार तार हो गई बताया जाता है कि वाइक मे़ं साड़ी गार्ड नहीं लगा होने की कारण यह दुर्घटना घटी।

Related Articles

Back to top button