मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, पैर में फ्रैक्चर; सागर रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अदालत के पास एक तेज रफ्तार कार ने घर जा रही 50 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, श्याम नगर निवासी गुड्डी बाई पति दयाचंद सेन बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अदालत के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई और फ्रैक्चर हो गया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत और चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर कर दिया।
परिजन घायल महिला को लेकर सागर रवाना हो गए। वहीं पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और टक्कर मारने वाली कार की पहचान भी की जा चुकी है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने शहर में तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button