मध्य प्रदेश

त्योहार को शांतिपूर्वक मनाएंगे तो खुशी दोगुनी होगी सिलवानी थाने में हुई शांति समिति की बैठक

सिलवानी। कोई से भी धर्म का त्योहार हो वह सिर्फ खुशियां और एकजुटता लेकर आता है। यदि त्योहार को मिलजुलकर एकता से मनाया तो खुशियां दोगुनी हो जाती है। जहां तक किसी प्रकार की कोई समस्या की बात है तो उसके लिए पुलिस, प्रशासन मुस्तैद रहता है। जनता अपनी समस्या बता सकती है, उस समस्या का निराकरण किया जाएगा। यह बात गणेश चर्तुदशी, डोल ग्यारस आदि त्योहार को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कही। बैठक में मुख्य रूप से एसडीओपी राजेश तिवारी, तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, जेई रामबाबू शर्मा, सीईओ रश्मि चौहान रहे। एसडीओपी ने कहा कि वैसे तो पुलिस जनता की सेवा में 24 घंटे तैनात रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाती है, लेकिन त्योहार के समय किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आए इसलिए पुलिस और भी ज्यादा अपनी जवाबदारी से काम करेगी। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर पंडाल में भगवान गणेश को विराजित किया जाएगा, वहां समिति के दो सदस्य को रात में देखरेख करने रुकना होगा। इस दौरान हिउस अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष गुड्डू भाई, महेश नामदेव, गजेंद्र गुप्ता, शमीम काजी, विभोर नायक, संजय मस्ताना, तुलसी यादव, संजीव जेके, संदीप शर्मा, राहुल नामदेव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button