त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी के प्रकरण में कार्रवाई न होने पर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। सोमवार को अखण्ड दिगम्बर जैन समाज द्वारा त्रिमूर्ति जैन मंदिर में हुई चोरी में अभी तक कोई कार्रवाई न होने को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि चार जुलाई को दिगम्बर त्रिमूर्ति जैन मंदिर सियरमऊ रोड पर दानपेटी से डेढ लाख रूपए दानपेटी के ताले तोड़कर चोरी हो गई थी। आज दिनांक तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई एवं इसके उलट समाज के ही लोगों को बार-बार थाने में बिठाकर परेशान किया जा रहा है जिससे अखण्ड दिगम्बर जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है। 26 जुलाई तक कार्यवाही नहीं होती है तो अखण्ड दिगम्बर जैन समाज के द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई ही। इस दौरान कौषल जैन, चंद्रकुमार जैन, सुनील जैन, विभोर जैन, मिलन जैन, मनीष सिंघई, संजय मस्ताना, आशीष सिंघई, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।



