मकान में लगी आग सोना चांदी,रुपए व सामान जला, आग से 4 लाख के नुकसान का अनुमान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । ग्राम कीरतपुर में रात के समय अचानक एक मकान में आग की लपटें उठता देख अफरातफरी मच गई और लोगों ने प्रयास करके आग को आगे बढ़ने से रोक दिया लेकिन तब तक एक कमरे में रखा हुआ सामान बुरी तरह जल गया। जिसमें सोना चांदी के अलावा नगद राशि भी शामिल है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आगे दूसरे मकानों तक पहुंच जाती। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कीरतपुर में कल्याण सिंह लोधी उम्र 45 साल आवश्यक कार्य हेतु 50 ज्ञजार रुपए बैंक से निकाल कर लाया था, और मकान के अंदर रात करीब 3 बजे आग लग गई जिस पेटी और गोदरेज के अंदर पैसे सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे वह भी जल गई जिसमें 1 किलो चांदी के जेवर और कुछ सोने के जेवर जलकर पिघल से गए हैं। वही घर गृहस्थी का सामान भी पूरी तरह जल गया है। आग लगने का कारण अज्ञात है । आग से एक कमरा जलकर खाक हो गया। करीब 4 लाख रुपए का नुकसान आंका गया है ।
इस संबंध में सब इंस्पेक्टर रंजना शर्मा का कहना है कि आग लगने का कारण अज्ञात है मामले की जांच की जा रही है।




