धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

दतला नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नदी एवं जैव जगत के संरक्षण हेतु जैव विविधता के संरक्षण सवर्धन के लिए अभिनव पहल करते हुए विगत दिवस दतला नर्मदा नदी महोत्सव का कार्यक्रम महादेवी माता मंदिर दशरमन ढीमरखेड़ा जिला कटनी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज की अध्यक्षता व डॉ ओपी दुबे जवाहरलाल कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉक्टर अजय तोमर कृषि विज्ञान केंद्र कटनी, शिप्रा नदी पुनर्जीवन अभियान के प्रमुख डॉ विकास चौधरी इंदौर नर्मदा समग्र के बिहारी लाल साहू, सुमेंद्र पूनिया, तापस दास, निर्मल साहू डिंडोरी अधिवक्ता आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया और सभी ने बड़ी नदियों के साथ छोटी सहायक नदियों के संरक्षण की बात कही।
अतिथियों का स्वागत भारत शुक्ला सरपंच दसरमन, जगन्नाथ गौतम, मोहन लाल बागरी, निरंजन खटीक ने किया । कार्यक्रम का संचालन भारत नामदेव एवं आभार राम प्रसाद शुक्ला ने किया ।

Related Articles

Back to top button