दमोह शहर बंद कर घंटाघर पर किया गया जबरदस्त प्रदर्शन, एसडीएम गगन बिसेन को ज्ञापन सौंपकर, मार्केट खोला
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शुक्रवार को समस्त हिंदू संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए पूरा शहर और आसपास बंद करा कर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया. सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर लगभग 12:30 बजे तक पूरा मार्केट बंद देखने को मिला। हिंदू संगठनो के पदाधिकारी, संयोजक कार्यकर्ता पूरी लगन से देखे गए और घंटा घर पर विश्व हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत और अन्य संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है । एसडीएम दमोह गगन बिसेन ने ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में भगवान की मूर्ति खंडित करने, ईसाई मिशनरियों, हिन्दू विरोधी गतिविधियों और आरोपियों पर कार्यवाही का उल्लेख किया है।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी शिव कुमार सिंह, डीएसपी आजाक एसपी शुक्ला, सीएसपी संभाले भावना दांगी, आजाक थाना मथुरा प्रसाद, कोतवाली से थाना प्रभारी यातायात लाखन सिंह बघेल, थाना प्रभारी दमोह देवास अमित मिश्रा, थाना प्रभारी नोहटा विकास चौहान, थाना प्रभारी तेजगढ़ धर्मेंद्र उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर कादर खान, सविता रजक, संतोष सिंह, एएसआई रमाशंकर मिश्रा सहित पुलिस फोर्स पुलिस व्यवस्था बनाने में लगा रही. फायर बिग्रेड, बज्र वाहन विशेष रूप से मौजूद रहा. इसके बाद सभी दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान खोले और मार्केट शुरू हुआ।




