मध्य प्रदेश

दरोगा का सिलवानी से नहीं छूट रहा मोह, ट्रांसफर के बाद अभी तक नहीं किया रिलीव

सीएमओ का कहना स्टाफ की कमी के कारण नहीं किया रिलीव
सिलवानी। सफाई दरोगा पद में ऐसा क्या राज है, हर कोई सफाई दरोगा के प्रभार लेना चाहता है। नगर परिषद में सफाई दरोगा के पद के लिए हमेशा ही पद की लालसा रहती है। सफाई दरोगा चन्द्रभान कलोसिया का संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के द्वारा नगर परिषद सिलवानी से नगर परिषद सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर स्थानांतरण किया गया। परंतु ऐनकेन प्रकारेण अपने स्थानांतरण रूकवाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। और इसी कारण अभी तक रिलीव नहीं हुये है। जबकि इसी आदेश के पालन में एक अन्य कर्मचारी ने सिलवानी में आमद दर्ज करा दी है।
संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास के आदेश क्रमांक /स्था./ एक/ ट्रा/ 171/ 2023 / 16965 भोपाल दिनांक 4.10.2023 को प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से चन्द्रभान कलोसिया सफाई दरोगा, नगर परिषद सिलवानी से नगर परिषद सांईखेड़ा जिला नरसिंहपुर एवं विमलकुमार कलोसिया सफाई संरक्षक नगर पालिका बैरसिया जिला भोपाल से नगर परिषद सिलवानी स्थानांतरण किया गया था। विमलकुमार कलोसिया नगर पालिका बैरसिया से रिलीव होकर नगर परिषद सिलवानी में अपनी उपस्थिति दे दी है। जबकि चन्द्रभान कलोसिया को आज तक रिलीव नहीं किया गया है।
नगर में सफाई व्यवस्था और नागरिको की शिकायत पर चन्द्रभान कलोसिया का पूर्व में भी स्नांतारण किया गया था तब भी बमुश्किल रिलीव हुये थे और पुनः सिलवानी स्थानांतरण करा लिया था।
इस संबंध में नगर परिषद सीएमओ सुनील जैन का कहना है कि नगर परिषद में कर्मचारियों की कमी के कारण चन्द्रभान कलोसिया को रिलीव नहीं किया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद रिलीव किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button