क्राइम

दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने नवयुवती की गला रेत कर की हत्या

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
गंजबासौदा । गंजबासौदा में घटित हुई बड़ी वारदात, जिसमें अज्ञात आरोपियों ने युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। और बगल के कमरे में भाभी सोती रही ।घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे मृतका के माता-पिता। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे नगर में फैली सनसनी।
पुलिस से साथ एफएसएल टीम ने घटनास्थल का जायजा कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
गंजबासौदा के लाल पठार क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस को सूचना दी और कुछ देर में देहात थाना उपनिरीक्षक राकेश रघुवंशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर एफएसएल टीम भी कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई और बारीकी से जांच प्रारंभ की। युवती का शव मेडिकल परीक्षण के लिए शासकीय राजीव गांधी चिकित्सालय लाया गया। लड़की के पिता काशीराम कुशवाहा लाल पठार क्षेत्र में रहते हैं,और उनकी पुत्री एम ए की प्राइवेट तैयारी कर रही थी। घर पर पढ़ाई करते समय अज्ञात लोगों ने युवती की हत्या कर दी। घटना के समय मृतका के माता-पिता एवं भाई घर से बाहर थे, और भाभी कमरे में सो रही थी। इतनी बड़ी घटना घटित होने की भनक किसी को भी नही लगी, यह बड़े आश्चर्य की बात है।
पूरे मामले में कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है।
वहीं इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी समीर यादव का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है और शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Back to top button