महिला उत्पीड़न, दलित आदिवासियों के साथ अन्याय के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न बालिकाओं के साथ दुराचार दलित आदिवासियों के साथ अन्याय के खिलाफ लगातार प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं प्रदेश की सरकार इन घटनाओं पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। जिससे अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं बढ़ते महिला उत्पीड़न के खिलाफ नवरात्र पर्व पर कन्या पूजन एवं उपवास का आयोजन किया जिसमें विधिवत कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया । कन्या पूजन बड़वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास निगम एवं पूर्व विधायक बड़वारा विजय राघवेंद्र सिंह ने भी सभी साथियों के साथ कन्या पूजन किया तत्पश्चात सभी साथियों के साथ मार्च निकालकर महामहिम राज्यपाल के नाम महिला सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने के लिए तहसीलदार संदीप सिंह ठाकुर को ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य रूप से ओंकार सिंह तेकाम, शैलेश जयसवाल, मोहम्मद इसराइल विधानसभा युवक कांग्रेस बड़वारा, सुनील सिंह बघेल, रामकृपाल शर्मा, शिवचरण चौधरी, पूरन सिंह, जीतू गुप्ता, गणेश, निगम, करण सिंह राठौड़, शरद दहिया, शरद खटीक, सतीश खटीक, खलील, पदम बर्मन, नीलेंद्र सिंह, राणा सिंह, संदीप बैरागी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



