पर्यावरणमध्य प्रदेश

दूसरे दिन शुक्रवार को घने कोहरे के बीच हुई जोरदार झमाझम बारिश

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । ठण्ड के इस मौसम मे जहां लोग कडाके की शीत लहर व ठण्ड से बुरी तरह ठिठुर रहे हो ऐसे मे घने कुहरे के बीच बेमौसम बरसात के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन भी जोरदार बारिश हुई गौरझामर सर्किल मे दो तीन दिनो से लगातार हो रही वारिश से रवि फसलो मे मसूर को छोडकर गेहू चना मसूर बटरा आदि को यह बर्षाजल अमृत के समान बताया जा रहा है किसानो ने हमारे संवाद दाता को बताया है की अभी उनके खेतो मे खडी रवि फसलो मे गेहू चना मे सिंचाई हेतु विधुत मोटरो से पानी दिया जा रहा था अब इस बारिश से उन्हे फिलहाल कुछ दिनो की राहत मिल गई है उन्होने बताया की कोहरे के कहर से जो फसले फूल पर थी वह फूल तो कोहरे की भेंट चढ गया जो किसानो को एक सदमा है फिर भी इससे उन्हे क्षति के साथ बारिस का मिलाजुला फायदा भी मिल गया है समाचार लिखे जाने तक बारिस का दौर जारी था।

Related Articles

Back to top button