मध्य प्रदेश

नियमो का पालन करना हमारी जिम्मेदारी : रामपाल सिंह विधायक

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सिलवानी थाना से बजरंग चौराहा तक निकाली बाइक रैली
नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने की दी गई समझाईश

सिलवानी । प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले के सिलवानी में भी 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया । जिसके तहत सम्पूर्ण तहसील में यातायात जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई । सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी ने बाइक रैली को विसिल बजाकर सिलवानी थाना से रवाना किया जो कि थाने से मुख्य मार्गों से होते हुए बजरंग चौराहा से घूमते हुए वापस सिलवानी थाना प्रांगण आई। जिससे कि लोगों को संदेश दिया जा सके कि आप सभी को हेलमेट लगाकर ही चलना है ।
कार्यक्रम के शुरुआत में सिलवानी विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने थाना प्रांगण में स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना की इसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामपालसिंह ने कहा कि आप सभी को यह सड़क सुरक्षा सप्ताह आज पूरा हो रहा है लेकिन हम सभी को यह प्रण करना है कि आज से हम सभी बिना हेलमेट लगाए वाहन नहीं चलाएंगे । अगर चार पहिया वाहन चलाते हैं तो हमको सीट बेल्ट लगाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि पहले जहां क्षेत्र में सड़क नहीं होती थी लेकिन आज सडकों का जाल बिछा हुआ है आए दिन घटना दुर्घटनाएं हो रही है कई घटनाएं मेरे सामने भी हुई हैं जिसमें व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अगर वह हेलमेट लगाए होते तो शायद उसकी जिंदगी बच सकती थी परिवार के लोग दुख से बच सकते थे। हम सभी को नियमों को पालन करना चाहिए। सभी को शपथ आज से ही हम सभी प्रण करें कि हम बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल नहीं चलाएंगे, कार चलाते हैं तो सीटबेल्ट लगावे साथ ही उन्होंने सभी लोगों को शपथ भी दिलाई कि आप सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे।
सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी ।
सिलवानी थाना प्रभारी भारत सिंह ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनका पालन करने की समझाईश दी गई। उन्होंने कहा कि आप सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। बगैर हेलमेट के मोटरसाइकिल नहीं चलाना चाहिए, साथ ही सड़क क्रास करते समय हमेशा ध्यान रखें दाएं ओर एवं बाईं और देखें इसके बाद ही सड़क को कार्स करें । जिससे कि किसी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना ना हो सके ।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं, गणमान्य नागरिक, पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button