दो नाबालिको को पुलिस ने किया दस्तयाब, एक ने की शादी, दूसरी को परिजनो को सौपा

सिलवानी । पुलिस थाना क्षेत्र से दो नाबालिक लड़किया एक को 26 माह तो दूसरी लड़की को 7 दिन में दस्तयाब करने में सफलता हासिल हुई।
14 मार्च 2022 को ग्राम कचगवा से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी में की गई थी, उस समय पिता ने संदेही का नाम भी लिखाया था, पुलिस संदेही पर लगातार नजर रख रही थी परंतु सायबर सेल के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और के काल डिटेल के आधार पर उस नाबालिक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होने की सूचना मिलने पर 26 माह बाद उसको दस्तयाब कर उसकी 8 माह की संतान न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में लड़की के कथन लिए गए। लड़की ने बताया कि वह ऋषभ निवासी ग्राम चौका जिला सागर के संपर्क में आई और बालिक होने पर दोनो शादी कर ली और अब 8 माह की संतान है, और अपने पति ऋषभ के साथ ही रहना चाहती हूं और मैं कोई कार्यवाही नहीं चाहती हूं।
वही दूसरा मामला 6 मई 2024 को ग्राम कुंवर पिपलिया की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने रिश्तेदार के साथ चली गई थी जिस पर उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। जिस नाबालिक लड़की को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से दस्तयाब किया गया। जिसे उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया। वही आरोपी रिश्तेदार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, महिला सेल प्रभारी कविता यादव, प्रधान आरक्षक हुकम सिंह धाकड़ सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।



