धार्मिकमध्य प्रदेश

धर्म की रक्षा करना जीव का भी कर्तव्य है : पंडित रेवाशंकर शास्त्री

भागवत कथा के चौथे दिन मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। तहसील के ग्राम चिरचिटा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा वाचक पंडित रेवाशंकर शास्त्री ने कहा की प्रत्येक जीव का भगवत कथा कल्याण करती हैं। जीव का भी उद्देश्य और कर्तव्य है कि धर्म पर अडिग रहे और धर्म की स्थापना करे। वही श्री कृष्ण जन्म उत्सव में श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों तथा नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा। कथा के दौरान पंडित रेवाशंकर ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यहां पर जैसे ही सचिन के जन्म का प्रसंग कथा में आया तो श्रद्धालु हरे राधा-कृष्ण कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग को भाव विभोर कर दिया।

Related Articles

Back to top button